गणतंत्र दिवस की 75वी वर्षगाँठ पर होगा ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन 

ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ 26 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेलों में क्षेत्र के कई स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम सेवा दल उप्र द्वारा एक दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम तातियागंज, चौबेपुर में किया जाएगा। जिसका उद्घाटन माननीय विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर जी द्वारा किया जाएगा।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे कबड्डी प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ग्राम सेवा दल के संस्थापक के.एम. भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता पारम्परिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है । गणतंत्र दिवस पर प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं बालक व बालिका दोनों वर्ग में होंगी। आयोजन की तैयारी चल रही है। इसमें क्षेत्र की विभिन्न स्कूल व कॉलेजों की दो दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।

  • Related Posts

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व