कर्नाटक में भगवा झंडे पर बवालः MLAs ने विधानसभा में काटी रात 

बीते सप्ताह राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है और यह लाल किले पर भी फहराया जा सकता है 

द न्यूज 15 
बेंगलुरु । कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के द्वारा भगवा झंडे को लेकर दिए गए बयान पर राज्य में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस विधायक मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफा और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। मंत्री ईश्वरप्पा के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में ही गद्दे और तकिये लगाकर रात गुजारी।
कांग्रेस विधायकों के द्वारा विधानसभा के अंदर गद्दे और तकिये बिछाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ विधायक जमीन पर बिछे गद्दे पर सोते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई विधायक सदन की बेंचों पर बैठे हुए भी दिखे। वहीं एक फोटो में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार सहित कई कांग्रेस विधायक विधानसभा की कैंटीन में रात का भोजन करते हुए भी देखे गए। शुक्रवार सुबह को कई कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर सीढ़ी पर बैठकर पेपर पढ़ते हुए भी देखे गए।
हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों को मनाने भी पहुंचे लेकिन भाजपा नेताओं को कोई फायदा नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने करीब दो घंटे तक विपक्षी पार्टी के नेताओं को समझाने की कोशिश की और हमने उनसे कहा कि विधानसभा में नहीं सोएं। लेकिन वे नहीं माने। विधानसभा अध्यक्ष ने भी मनाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है और यह लाल किले पर भी फहराया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा अभी भी राष्ट्रीय ध्वज है इसलिए सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।
केएस ईश्वरप्पा के इस बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया। लगातार दो दिनों तक सदन की कार्यवाही बाधित रही। कांग्रेस विधायक ईश्वरप्पा के मंत्रिमंडल से इस्तीफे और उनके खिलाफ देशद्रोह की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि ईश्वरप्पा ने भी इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और कहा कि मेरे इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है। मैं एक देशभक्त हूं जो आपातकाल के दौरान जेल भी गया। इसलिए जो विरोध कर रहे हैं उन्हें करने दें लेकिन मैं हिलने वाला नहीं हूं।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

  • By TN15
  • March 18, 2026
सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

  • By TN15
  • March 18, 2026
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

  • By TN15
  • March 18, 2026
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’