बिहार विधान परिषद में आरक्षण को लेकर हंगामा

 नीतीश कुमार ने आरजेडी सदस्यों को बताया ‘बोगस’

पटना | दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आरजेडी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। आरजेडी के ज्यादातर सदस्य हरे रंग की टी-शर्ट पहनकर विरोध जता रहे थे, जिसे देखकर मुख्यमंत्री गुस्से में आ गए और इसे ‘बोगस’ करार दिया।

नीतीश कुमार का आरजेडी पर हमला:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के विरोध के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा गया है। नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा,
“इसके हसबैंड का है पार्टी, इसको क्या है। बेचारी तो ऐसे ही आ गई हैं। जब वह हटा तो इसको बनवा दिया।”

उन्होंने आरजेडी सदस्यों की हरे रंग की टी-शर्ट पर तंज कसते हुए कहा,
“ये लोग हरा टी-शर्ट पहनकर आए हैं, हम यही पूछ रहे हैं कि क्या देश में कहीं और ऐसा होता है? जो शर्ट नहीं पहना है, वह ऊपर से रख लिया है। यह सब बोगस चीज है।”

आरजेडी की मांग और हंगामा:

आरजेडी के सदस्य आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग कर रहे थे और इसे लेकर सदन में वेल तक आकर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि सरकार को आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए।

हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री लगातार आरजेडी के सदस्यों और उनके विरोध के तरीकों पर सवाल उठाते रहे। उन्होंने कहा,
“कोई भी पार्टी इस तरह का काम नहीं करती है। इस पार्टी का यही हाल है, इसका कोई मतलब नहीं है।”

विधान परिषद में हंगामे के बाद सदन स्थगित:

आरजेडी के हंगामे और मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद सदन की कार्यवाही बाधित हुई और इसे स्थगित करना पड़ा।

क्या आरक्षण पर राजनीति तेज होगी?

बिहार में आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है। आरजेडी इसे चुनावी मुद्दा बना रही है, वहीं नीतीश कुमार भी आरक्षण के समर्थन में लगातार बयान देते रहे हैं। लेकिन विधान परिषद में हुए इस हंगामे ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और गर्माएगा?

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश