बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस, एडीजी जोन के ड्राइवर की तहरीर पर मुकदमा वाराणसी  

द न्यूज 15 
वाराणसी ।  वाराणसी में प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी गाड़ी पकड़ने के बाद हुए बवाल के मामले में प्रशासन ने तीन सौ अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो व फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर रखी गई ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सपाजनों ने मंगलवार शाम हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़ स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से उनकी धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद प्रशासन विरोधी नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था।  घटना के बाद मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के साथ ही एडीजी जोन राम कुमार पहुंचे थे। एडीजी जोन का वाहन जैसे ही मंडी के गेट से भीतर पहुंचा, गेट नंबर दो के पास उसे रोकने के साथ ही पीछे से पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में एडीजी जोन राम कुमार को चोट तो नहीं आई लेकिन चालक लालता प्रसाद यादव के कान व जबड़े में गंभीर चोट लग गई। वह बेहोश हो गये। गनर श्याम दुलारे सिंह को भी चोट लग गई।  पथराव में एडीजी जोन के वाहन के शीशे टूट गये। शीशा के साथ ही साइड मिरर, फ्लैग लाइन, बम्फर व दरवाजे का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिये। वाहन के ऊपर लगा वायरलेस एन्टीना कुछ लोग तोड़कर लेकर भाग गये। इस दौरान नारेबाजी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता रहा। उग्र भीड़ जोर-जोर से बोल रही थी कि इतना मारो की मर जाए, जिन्दा बचकर न जाने पाये। अज्ञात लोगों पर बलवा, धमकी देने, मारपीट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति का नुकसान, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान, हत्या के प्रयास, लूट समेत 16 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों को चिह्नित कर रही है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार

  • By TN15
  • July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार