Ruckus in Parliament : संसद ने मुझे भी सजा देकर जेल भेज दिया था 

राजकुमार जैन

कल संसद भवन के अंदर और बाहर प्रदर्शन करते हुए कई युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया। मुझे अपना किस्सा याद आ गयाl सोशलिस्टों के युवा संगठन ‘समाजवादी युवजन सभा’ की मांग थी कि बेरोजगारों को रोजगार दो या बेकारी का भत्ता दो।
कई साल पहले संसद की दर्शक दीर्घा में,
“बेरोजगारों को रोजगार दो,
या
बेकारी का भत्ता दो,”
का नारा लगाते हुए, मुझे पार्लियामेंट के वॉच एंड वर्ड के गार्डो ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में संसद ने बहस कर सजा देकर तिहाड़ जेल में क्वॉरेंटाइन (सॉलिटेरी कन्फाइनमेंट) खतरनाक अपराधियों के लिए बने सेल में मुझे बंद कर दिया था।
पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को जब बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है, वह कितना तकलीफदायक होता है, उसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है। हालात यहां तक है कि जिनका चयन हो चुका है, उन्हें भी महीनो, सालों बाद भी नियुक्ति नहीं मिलती। दिल्ली यूनिवर्सिटी मे 10 -15 सालों तक पढ़ाने वाले अडहॉक अध्यापकों को निकाल दिया जाता है। निराशा की स्थिति में बेरोजगार युवक आत्महत्या से लेकर इस तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
परंतु किसी भी विरोध प्रदर्शन, सत्याग्रह में किसी प्रकार की हिंसा, आतंकी कार्रवाई, दूसरों को भयभीत करने का प्रयास, को जायज नहीं ठहराया जा सकता। संसद की सुरक्षा बहुत जरूरी है, परंतु बेरोजगारी के सवाल का हल निकालना भी उतना ही आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने वायदा किया था कि हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार मुहैया कराएंगे, उस वायदे का क्या हुआ, क्या उसकी जवाबदेही नहीं है?

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?