लखीमपुर खीरी कांड पर लोक सभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली| बुधवार को विरोधी दलों के हंगामे की वजह से लोक सभा में प्रश्नकाल सुचारू रूप से नहीं चल पाया। विरोधी दलों के हंगामे और लगातार नारेबाजी के बीच लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने लगातार प्रश्नकाल को चलाने की कोशिश की, लेकिन विरोधी दलों का हंगामा लगातार जारी रहा। हंगामे और नारेबाजी की वजह से सदन की कार्यवाही बाधित होने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत अन्य कई विरोधी दलों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी कांड पर एसआईटी रिपोर्ट और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोधी दलों के सांसद इस मुद्दे को लेकर लगातार नारेबाजी भी कर रहे थे। इसे देखते हुए लोक सभा स्पीकर ने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!