रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन ने गोद लिये टीबी के 60 मरीज

टीबी को मात देकर अपने क्षेत्र में स्वयं सेवी एम्बेसडर के रूप में कार्य करें मरीज डा. जैन

नोएडा रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन (आरएचएएम) ने टीबी के 60 और मरीजों को गोद लिया है। इससे पहले अक्टूबर में मिशन 159 मरीजों को गोद ले चुका है। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बिसरख पर हुए कार्यक्रम में उन्हें पुष्टाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीष जैन ने कहा कि वह टीबी को मात देने के बाद अपने क्षेत्र के स्वयंसेवी एम्बेसडर के रूप में कार्य करें और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अपना सहयोग दें। डा. जैन ने कहा कि वह अपने आस-पास के क्षेत्र के संभावित टीबी मरीजों पर नजर रखें और उन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजें।

 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने क्षय रोगियों को नियमित रूप से दवा खाते रहने और अपने सभी परिजनों की टीबी जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा टीबी की जांच और उपचार की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध है। फेफड़ों की टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो सांस के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। उन्होंने कहा किसी भी हालत में अपनी मर्जी से दवा खाना बंद न करें। उपचार बीच में छोड़ देने से टीबी की बीमारी बिगड़ जाती है।  

उन्होंने कहा- उन्हें उपलब्ध कराया गया पुष्टाहार उच्च प्रोटीन युक्त है। इसके सेवन से उन्हें टीबी के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उपचार जारी रहने तक क्षय रोग विभाग की ओर से निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह पांच सौ रुपए का भुगतान उनके खाते में सीधे किया जाता रहेगा। नियमित रूप से दवा लेने पर क्षय रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। अपने आसपास किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी रहनेवजन कम होनेरात में सोते समय पसीना आनेथकान रहने और बुखार रहने की जानकारी मिले तो टीबी की जांच कराने के लिए प्रेरित करें। यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

सीएचसी बिसरख के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन्द्र मिश्र ने कहा जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने टीबी मरीजों से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत हो और ओपीडी में दिखाना हो तो उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह सीधे ओपीडी में आ सकते हैंउनका उपचार वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

इस अवसर पर रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के चेयरमैन डा. धीरज के अलावा मिशन से जुड़े जीके गौड़अशोक अग्रवालअनीता महेन्द्रूपवन रस्तोगीसुनील मल्होत्राजिला क्षय रोग विभाग से पवन भाटीआलोकदेवेन्द्र आदि उपस्थित रहे। टीबी मरीजों को उच्च गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार के रूप में हॉर्लिक्सगुड़चनादालदलिया न्यूट्रीनगेटफ्रूट जूस प्रदान किया। उपचार जारी रहने तक इन टीबी मरीजों को पोषण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन निभाएगासाथ ही उन्हें भावनात्मक और सामाजिक सहयोग प्रदान करता रहेगा।

स्टेट टीबी एडॉप्शन सेल ने तारीफ

डा. जैन ने बताया भारत सरकार की ओर से नियुक्त स्टेट टीबी एडोप्शन सेल के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ की और उम्मीद जाहिर की जनपद में इसी तरह टीबी उन्मूलन के लिए प्रयास होते रहेंगे।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया