रोज वैली घोटाला: ईडी ने की छापेमारी, 1 करोड़ रुपये के वाहन जब्त

नई दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के वाहन बरामद किए हैं।

वित्तीय जांच एजेंसी ने कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष और निदेशक गौतम कुंडू के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ चिटफंड मामले में बड़े पैमाने पर जनता को धोखा देने के मामले की जांच कर रही है।

एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को ईडी द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया और सात वाहनों को जब्त किया गया, जिसमें 2 महिंद्रा बोलेरो, 1 होंडा सिटी, 1 टोयोटा इनोवा, 1 टाटा इंडिका, 1 हुंडई वरना और 1 महिंद्रा एक्सयूवी शामिल हैं। इन सभी कारों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

ईडी ने कहा कि इन वाहनों को प्रोसीड्स ऑफ क्राइम (पीओसी) से रोज वैली ग्रुप की कंपनियों द्वारा अधिग्रहित किया गया था।

एजेंसी ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा रोज वैली ग्रुप ऑफ कंपनीज, इसके तत्कालीन अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि इन समूह कंपनियों ने फर्जी और काल्पनिक योजनाएं चलाकर आम भोली-भाली जनता से भारी मात्रा में धन एकत्र किया और इसके बाद लोगों को उनका पैसा नहीं लौटाया गया।

कुल पीओसी 6,666 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें से ईडी पहले ही 1,103.71 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क और जब्त कर चुकी है।

ईडी ने इस साल फरवरी के महीने में अरुण मुखर्जी को भी दोषी करार दिया था।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा