किरतपुर। राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता अभियान के तहत मौहल्ला नवादा में नगर अध्यक्ष मौ० फारुक के आवास पर रालोद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रालोद नेता काजी तारिक अली एंव चौधरी शूऐब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं को रालोद की सदस्यता दिलायी गई। रालोद के प्रति बढ़ता रुझान काजी तारिक अली व शूऐब चौधरी की मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव काजी तारिक अली की अध्यक्षता एंव युवा नेता शूऐब चौधरी के संचालन में आयोजित बैठक में मुस्लिमों ने बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
काजी तारिक अली ने कहा कि आज राजनीतिक दल मुस्लिमों को झांसे में लेकर झूठा वादा करते हैं जबकि वास्तविकता यह है कि आज तक किसी भी दल ने मुसलमानों का उत्थान नहीं किया। उन्होंने मुस्लिमों से रालोद की सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया। युवा नेता एंव क्षेत्रीय मंत्री युवा रालोद शूऐब चौधरी ने कहा कि मुस्लिमों हित रालोद में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम रालोद पार्टी से जुड़ेंगे तो मजबूत होंगे और हम मजबूत होंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य साकार होगा। रालोद की बैठक में मुस्लिमों की भागीदारी बड़ी संख्या में दिखी। इस मौके मौ० सलीम, जईम सिद्दीकी, उस्मान ठाकुर, दिलशाद, अकरम, असलम, मंसूर, फरियाद, फरमान, आशु,सलमान, कासिम, जगवीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री चौधरी शूऐब नगर अध्यक्ष मौ० फारुक आदि रहे। नगर अध्यक्ष मौ० फारूक ने अतिथियों एंव उपस्थित जनों का आभार जताया।








