गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयन्ती 26 अगस्त को धूमधाम से मनायी जायेगी

बिजनौर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा पंजीकृत (स्थापित-1908) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव प्रचार मंत्री डा० मनोज कुमार कटारिया ने जानकरी देते हुए बताया कि चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयन्ती भादों माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हर वर्ष मनायी जाती हैं। लेकिन इस वर्ष भादों माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को पड़ रही हैं। इसलिए पूरे देश में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयन्ती 26 अगस्त, दिन मंगलवार को धूमधाम से मनायी जायेंगी। गुर्जर महासभा के वरिष्ठ नेता डा० एमके कटारिया ने गुर्जर समाज से चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयन्ती 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जी के जन्मोत्सव का प्रचार-प्रसार करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जनजागरण अभियान चलायें, जिससे समाज अपने पूर्वजों एवं महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से रूबरू होकर समाजहित में एकजुटता से काम कर सकें। डा० मनोज कटारिया ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरूषोत्तम पाटील एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चूसिंह बैंसला ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के समस्त राष्ट्रीय, प्रदेशीय, क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में भव्य एवं गरिमामयी समारोह आयोजित कर चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयन्ती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने का आहवान किया हैं।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान