2025 से पहले जनहित के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी राजद, स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन तेज

 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार को जनहित का मुद्दा बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर घेरने में जुट गई है. पूर्व से आयोजित आज 1 अक्टूबर को पूरे बिहार के प्रखंड कार्यालय पर आरजेडी कार्यकर्ताओं के जरिए स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया. पटना के सदर प्रखंड कार्यालय पर पटना महानगर के आरजेडी कार्यकर्ता उपस्थित हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही स्मार्ट मीटर को अविलंब हटाने की मांग की.
इस धरना में विधान परिषद और आरजेडी की वरिष्ठ नेत्री मुन्नी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हुए. मुन्नी देवी ने कहा कि सरकार आम जनता को बरगलाने का काम कर रही है. स्मार्ट मीटर से लोगों का खून चूसा जा रहा है जिसका विरोध हम लोग लगातार कर रहे हैं. जब तक सरकार स्मार्ट मीटर के फैसले को वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. स्मार्ट मीटर के विरोध में आरजेडी आज पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन कर रही है. इस पर आरजेडी के सभी नेता कार्यकर्ता धरना में मौजूद हो रहे हैं.
पटना के सदर प्रखंड कार्यालय पर पूर्व सांसद और बाहुबली आरजेडी नेता मुन्ना शुक्ला पहुंचे और स्मार्ट मीटर के विरोध में नारे लगाए. मुन्ना शुक्ला ने कहा कि यह पूरी तरह लूट की योजना है. स्मार्ट मीटर की योजना सरकार इसलिए लाई है कि आम जनता बर्बाद हो जाए और अधिकारी मंत्री मालामाल हो जाए. उदाहरण तो सामने है. संजीव हंस का जहां एक करोड़ सिर्फ कार मिली है. करोड़ों रुपये गटक गए. कई अधिकारी हैं, जो स्मार्ट मीटर के नाम पर मालामाल हो रहे हैं और आम जनता को बेतहाशा बिजली बिल देना पड़ रहा है.
वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को लगता है कि प्रीपेड मीटर से फायदा है तो इसका सर्वे कर लीजिए आज प्रीपेड मीटर के खिलाफ हम सड़क पर हैं कल जनता होगी. विधायक कॉलोनी में मेरा आवास है, वहां सिर्फ मेरा स्टाफ रहता है. पहले बिजली बिल 7000 तक आता था अब 21000 आ रहा है. ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने गांव में स्मार्ट मीटर लगाया है. सरकार ने घर-घर मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया है, पहले यह नेता अपने घर में स्मार्ट मीटर लगाएं.

  • Related Posts

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया