जदयू नेता प्रभात किरण ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मुजफ्फरपुर/गायघाट। जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट के जमालपुर कोदई, साठा, हरपुर, गोसाइटोल, डीह कोदई, कल्याणी, राघोपुर, पिरौंछा, मिश्रौली आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नाव के जरिए इन गांवों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और उनकी स्थिति का निरीक्षण किया।

प्रभात किरण ने जिलाधिकारी से इन क्षेत्रों में जमालपुर कोदई, केवट्सा, शिवदाहा, कांटा पिरौंछा उत्तरी, और आंशिक लदौर व बलौर पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन गांवों में कम्यूनिटी किचेन, नाव सेवाएं, स्वास्थ्य केंद्र और जानवरों के चारे की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की स्थिति अत्यंत खराब है और प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों को आपदा राहत लाभ जल्द से जल्द देना चाहिए। प्रभात किरण ने यह भी बताया कि वे जिलाधिकारी से मिलकर बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों में प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग करेंगे।

इस दौरे में विद्यानंद पासवान, गोपाल राय, सरपंच रवि प्रकाश, पंचायत समिति के महेश्वर राय, मुखिया दिनेश राय, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, गौरव गुंजन, संजय राय, उदय सहनी, महेश्वर पासवान, मिथलेश पासवान, अभिषेक मंडल, अंशु महतो सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी शामिल थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद  में रुड़की के…

    Continue reading
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी