प्रशांत किशोर पर कॉमेंट कर बुरे फंसे राजद अध्यक्ष

जगदानंद सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज

भवेश कुमार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हुआ है। प्रशांत किशोर की जन सुराज को बीजेपी की बी टीम बताने पर जगदानंद सिंह के खिलाफ वीरेंद्र कुमार नाम के शख्स ने मुकदमा कराया है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर कॉमेंट कर बुरे फंसे हैं। जगदानंद सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जगदानंद सिंह ने अपने हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया है। इसमें जनसुराज के मुखिया पर तीखा हमला करते हुए बीजेपी की बी टीम बताया गया है। साथ ही उन्होंने कहा आरजेडी कार्यकर्ताओं को जनसुराज पार्टी में प्रशांत किशोर शामिल करा रहे हैं ये चिंता का विषय है।

जगदानंद सिंह ने पत्र के माध्यम से कहा कि बीजेपी को बढ़ाने के लिए जनसुराज पार्टी को खड़ा किया गया है। जब इस पत्र की सूचना जिले के जनसुराज पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को लगा तो वह मर्माहत हो गए।

वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि जगदानंद सिंह के इस पत्र से जन सुराज की मानहानि हुई है। उन्होंने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर करने का ठाना और सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया। जगदानंद सिंह पर भारतीय न्याय संहिता के धारा 227, 248, 356(1), 351(3) के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?