गलत व्यवहार करने के लिए राजद विधायक ने भाजपा विधायक से माफी मांगी

पटना, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बुधवार को भाजपा विधायक संजय सरावगी से मंगलवार को बिहार विधानसभा भवन के बाहर अपशब्दों का प्रयोग करने के लिए उनसे माफी मांगी। बुधवार को विधानसभा में पहुंचने के बाद भाई वीरेंद्र ने सरावगी से माफी मांगी। मीडियाकर्मियों के सामने भाई वीरेंद्र सरावगी से हाथ मिलाते रहे, लेकिन बाद में सरावगी ने कहा कि वह पहले ही स्पीकर को लिखित शिकायत दे चुके हैं।

अब यह अध्यक्ष पर निर्भर है कि वह भाई वीरेंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे कि नहीं करें।

भाई वीरेंद्र ने कहा “हम दोनों बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। मुझे मंगलवार को अपने द्वारा किए गए व्यवहार पर खेद है। मैं उनसे उस घटना को भूल जाने का भी अनुरोध करता हूं।”

इस बीच सरावगी ने कहा कि राजद के चार बार विधायक रहे भाई वीरेंद्र के अभद्र व्यवहार से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। सरावगी ने कहा, “अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी करना एक अपराध है। उनके व्यवहार ने मेरे आत्मसम्मान को गहरा ठेस पहुंचाया हैं।”

बता दें कि मनेर के एक विधायक भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को सरावगी पर उस समय अपशब्द कहे जब वे विधानसभा परिसर के भीतर मीडियाकर्मियों से अलग-अलग बात कर रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र ने सरावगी को पीटने की धमकी भी दी थी।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?