केरल हाई कोर्ट ने ‘दुष्कर्म’ मामले में पूर्व पादरी की जेल की सजा घटाई

कोच्चि, केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को कोट्टियूर ‘दुष्कर्म’ मामले में केरल के 53 वर्षीय पूर्व कैथोलिक पादरी रॉबिन वडक्कुमचेरी की निचली अदालत की सजा को 20 साल से घटाकर 10 साल कर दिया है। बुधवार को न्यायमूर्ति नारायण पिशारदी ने आरोप को धारा 376 (2) से धारा 376 (1) में बदलकर सजा को कम कर दिया, जिससे पूर्व पादरी की सजा 10 साल की हो गई। साथ ही आरोपी द्वारा दायर अपील का निपटारा करते हुए जुर्माना भी लगाया गया।

वडक्कुमचेरी कन्नूर के पास एक कैथोलिक चर्च के पादरी के रूप में सेवा कर रहा था और चर्च समर्थित स्कूल का प्रबंधक था, जहां पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

यह एक चाइल्डलाइन एजेंसी थी, जो स्कूली बच्चों के बीच काम करती थी, जिसने पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल में 7 फरवरी, 2017 को बच्ची के बच्चे को जन्म देने के बाद पादरी दबाव में आ गया था।

पादरी को 27 फरवरी, 2017 को कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वह देश से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था।

17 फरवरी, 2019 को थालास्सेरी की एक अदालत ने पादरी को पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने के बाद 20 साल कैद की सजा सुनाई थी।

सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां मुकर गई। इसके बावजूद अदालत पहले से जमा किए गए सबूतों के आधार पर आगे बढ़ी और फैसला सुनाया।

हाईकोर्ट से यह नया फैसला अब बर्खास्त पादरी द्वारा याचिका दायर करने और अनुकूल आदेश मिलने के बाद आया है।

इस साल जुलाई में दुष्कर्म पीड़िता ने ‘आरोपी’ से शादी करने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, इसी तरह वडक्कुमचेरी ने भी एक याचिका दायर कर पीड़िता से शादी करने के लिए उसकी सजा को निलंबित करने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

Related Posts

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

Continue reading
बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026