भारत की पहली महिला MMA विश्व चैंपियन बनना चाहती है रितु फोगाट

द न्यूज़ 15
सिंगापुर। रितु फोगट जो की पहलवान से एमएमए फाइटर बनी, अभी भी वन विमेंस एटमवेट वल्र्ड ग्रांड प्रीक्स चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने के बावजूद अपने प्राथमिक लक्ष्य पर केंद्रित हैं। उन्हें वल्र्ड चैंपियन के दूसरे दौर में सबमिशन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने हार से कई सबक सीखे हैं।

फोगट ने कहा कि इस झटके ने उन्हें अपने सपनों का पीछा जारी रखने से नहीं रोका। मैं यहां एक लक्ष्य के साथ हूं और भारत की ओर से पहली महिला एमएमए विश्व चैंपियन बनने के लिए मैं तैयारी करती रहूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “2021 बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा, जिसमें बहुत उत्साह, अनुभव, सीख और झटके थे। कुल मिलाकर जब मैं चीजों को देखती हूं, तो मैं हमेशा इसे सकारात्मक तरीके से लेती हूं। दुनिया 100 वर्षों में सबसे खतरनाक महामारी से गुजर रही है, लेकिन हमने इंसानों के रूप में बहुत कुछ सीखा है। एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में 2021 मेरे लिए अब तक के सबसे अच्छे वर्षों में से एक था और यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करेगा। जीत और हार सभी ने मुझे कुछ सिखाया है।”

फोगट ने 2021 में पांच बार कड़ा मुकाबला किया, जिसमें तीन में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी हार अप्रैल में वियतनामी-अमेरिकी बी गुयेन से थी।

फोगट ने साल की शुरूआत एक सकारात्मक जीत के साथ सकारात्मक तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश