Rishabh Pant Accident : जिस Mercedes Benz GLC में सवार थे ऋषभ पंत, 2021 में खत्म हो गया था SUV का इंश्योरेंस

Rishabh Pant Accident :भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड से दिल्ली लौटते वक्त रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्माद पुर झाल के पास हुआ जहां उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। ऋषभ पंत को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

Rishabh Pant Mercedes Benz GLC SUV में थे सवार

ऋषभ पंत जिस कार में सवार थे वो एक मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी है जो जिसका नंबर DL 10 CN 1717 है और ये कार Rishabh Pant के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

Rishabh Pant Mercedes Benz GLC SUV का 2021 में खत्म हो गया था इंश्योरेंस

आरटीओ से मिली जानकारी के मुताबिक, मर्सिडीज बेंज जीएलसी दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड है इस एसयूवी का इंश्योरेंस 4 सितंबर 2009 को एक्सपायर हो गया था।

 

Mercedes Benz GLC SUV चलाते वक्त Rishabh Pant ने नहीं लगाई थी सीट बेल्ट

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ऋषभ पंत खुद ही मर्सिडीज बेंज को चला रहे थे और हादसे के वक्त उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। सीट बेल्ट न लगाने के कारण कार जब डिवाइडर से टकराई तब ऋषभ पंत विंडशील्ड से टकराकर बाहर जा गिरे थे।

ऋषभ पंत जिस मर्सिडीज बेंज जीएलसी को चलाते हुए हादसे का शिकार हुए वो एक प्रीमियम एसयूवी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 61 लाख रुपये से शुरू होकर 66.90 तक जाती है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं जिसमें पहला GLC 200 और दूसरा GLC 200d है।

इस एसयूवी में दो इंजन का विकल्प मिलता है। पहला इंजन 2.0 ट्रबो पेट्रोल इंजन है जो 197 पीएस की पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 194 पीएस की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके डीजल वेरिएंट में कंपनी ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प देती है।

Mercedes Benz GLC Safety Features

मर्सिडीज इस कार में मल्टीपल एयरबैग के साथ घुटनों की सुरक्षा के लिए नी बैग भी देती है। इसके साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम को भी जोड़ा गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार