फ्रेंडली क्रिकेट मैच में राइजर्स ने अटैकर्स की टीम को हराया

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। शुक्रवार को खेले गए एक दीवसिय मुकाबले में आईएमएस के राइजर्स टीम ने अटैकर्स की टीम को 3 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया । अटैकर्स के कप्तान भूपेन्द्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसमें निर्धारित 15 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर अटैकर्स ने मात्र 54 रन ही बनाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजर्स के कप्तान प्रोफेसर सूर्यदेव सिंह ने बल्लेबाज की शुरुआत की। जिसमें टीम ने 3 विकेट से मैच जीत कर फ्रेंडली क्रिकेट मैच अपने नाम किया। राइजर्स की टीम से प्रोफेसर संतोष सति ने 2 चौके एवं 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक 20 रन की पारी खेली। आज के एकदिवसीय मुकाबले में राइजर्स की टीम से बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि आईएमएस द्वारा आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच में संस्थान के सभी विभागों के फैकल्टी एवं स्टाफ ने हिस्सा लिया। संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन के साथ सभी स्टाफ एवं फैकल्टी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप