बन्दरा प्रखण्ड प्रमुख पर रिंकी देवी का निर्विरोध निर्वाचन

-विपक्षी प्रत्याशी नहीं आया सामने
-11महीनों से रिक्त था पद

मुजफ्फरपुर/बंदरा। जिले के बन्दरा प्रखंड प्रमुख पद पर गुरुवार को सिमरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी निर्विरोध काबिज हुई। गुरुवार को अनुमंडलाधिकारी पूर्वी के कार्यालय में निर्वाचन की प्रक्रिया होनी थी।इस दौरान विपक्ष में कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया,लिहाजा रिंकी निर्विरोध प्रमुख चुनी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी पर बीते दिनों लगाई गई अविश्वास प्रस्ताव के बाद करीब 11 महीने से यह पद रिक्त था।
इसको लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय में चुनावी प्रक्रिया तय थी।निर्धारित समय में प्रखण्ड के कुल 17 पंचायत समिति सदस्य में 15 पंसस हीं उपस्थित हो सके। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सहित दो पंसस इस दौरान शामिल नहीं हुई।विपक्षी प्रत्याशी के तौर पर कोई दावेदारी सामने नहीं आयी,लिहाजा रिंकी देवी को उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने निर्विरोध प्रखण्ड प्रमुख चुन लिया। एसडीएम अमित कुमार ने इन्हें प्रमुख पद का प्रमाणपत्र दिया।
प्रखंड प्रमुख बनने के बाद रिंकी देवी ने बताया कि सभी सदस्यों का मान सम्मान रखते हुए योजनाओं से विकास कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे प्रखण्ड प्रमुख रह चुकी है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?