अयोध्या में बनेगा रिवाल्विंग रेस्टोरेंट और प्लाइंग रेस्टोरेंट

उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों को दिये ये स्पेशल ऑफर

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार दुनिया भर के पर्यटकों के लिए कई नायाब सुविधाओं की व्यवस्था भी कर रही है। इसके लिए कई देशों के निवेशकों को यूपी सरकार स्पेशल ऑफर भी दे रही है। इसके तहत रामनगरी अयोध्या में लंदन आई की तर्ज पर अयोध्या आई बनाने का प्रस्ताव भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरयू तट पर अयोध्या आई के लिए ऋषभदेव पार्क के साथ अफीम कोटी का चयन किये जाने की चर्चा है। यूपी सरकार की ओर से यह कदम पर्यटन विभाग ने बढ़ाया है।

दुनियाभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खुशखबूरी

अयोध्या में पर्यटन विभाग के सीनियर अधिकारी आरपी यादव ने इस बारे में बताया कि यूपी सरकार अयोध्या आने वाले दुनिया भर के श्रद्दालुओं और पर्ययकों के लिए खुशखबरी देने जा रही है। लंदन आई की तरह ही सरयू तट पर बनने वाला अयोध्या आई पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। योगी सरकार के नई पर्यटन नीति के तहत इसके लिए निवेशकों को स्पेशल ऑफर भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक पार्टनरशिप पॉलिसी मॉडल पर होने वाले निर्माण के लिए सरकार 25 फीसदी सब्सिडी देगी।

रिवाल्विंग रेस्टोरेंट या फ्लाई रेस्टोरेंट के लिए 25 फीसदी सब्सिडी

आरपी यादव ने कहा कि अयोध्या में पार्क बनाने या रिवाल्विंग रेस्टोरेंट या फ्लाई रेस्टोरेंट बनाने के लिए आगे आने वाले निवेशकों को यूपी सरकार से २५ फीसदी सब्सिडी मिलेगी। यूपी सरकार का पर्यटन विभाग पीपीपी मॉडल पर अयोध्या आई को विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। दुनिया के नक्शे पर अयोध्या को जोरदार तरीके से वर्ल्ड सिटी के तौर पर उभारने के लिए यूपी सरकार ने कई प्रोजेक्टस को हरी झंडी दिखाई है। अयोध्या आई प्राजेक्ट भी उसकी एक कड़ी है।

नव्य अयोध्या मेगा प्रोजेक्ट में दिखाई जाएगी जमीन

आरपी यादव ने बताया कि दुनिया भर में चर्चित बहुत बड़े प्रोजेक्ट लंदन आई की तर्ज पर अयोध्या आई का निर्माण कराया जाने वाला है। यहां इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि यह प्राजेक्ट अयोध्या के लिए आर्थिक तौर पर भी फायदा पहुंचाना वाला हो सके। सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि अयेाध्या में आवास विकास योजना के तहत नव्य अयोध्या मेगा प्रोजेक्ट पर काम जारी है। पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण करने के लिए आगे आने वाले उद्यमी और निवेशकों को वहां जमीन दिखाई जा सकती है। बहुत सारे निवेशक और उद्योगपति इस परियोजना के तहत जमीन ले रहे हैं।

  • Related Posts

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading
    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा