जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रबंधों की समीक्षा

9 से 11 दिसंबर 2024 तक डॉ. मंगलसेन सभागार में भव्य ढंग से होगा आयोजन

करनाल (विसु)। जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक प्रातः: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मंगलसेन सभागार में भव्य ढंग से किया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर ओवरऑल इंचार्ज एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को विकास सदन के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और प्रबंधों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी एवं कार्यक्रम के सदस्य सचिव मनोज कौशिक ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्कूली बच्चों तथा लोक कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को हवन यज्ञ व श्रीमद्भगवत गीता की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को गीता सेमिनार का आयोजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 11 दिसंबर को रामलीला ग्राउंड से नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी और 12 बजे गीता के 18 अध्यायों के श्लोक का कुरुक्षेत्र से लाइव प्रसारण होगा। इसके उपरांत मुख्य मंच पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गीता जयंती महोत्सव को लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार जारी है।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा