रिटायर होकर आए फौजी का गांव में हुआ जोरदार स्‍वागत, नौजवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

द न्यूज 15

महराजगंज । उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में फौज से रिटायर होकर आए अमित कुमार वर्मा का गांववालों ने जोरदार स्‍वागत किया। उनके सम्‍मान में गांव के युवकों ने बकायदा तिरंगा यात्रा निकाली।

मिली जानकारी के अनुसार चौक बाजार नगर पंचायत के रहने वाले अमित कुमार वर्मा थल सेना में तैनात थे। 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद महराजगंज पहुंचे। उनके घर आने की खुशी में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रैली की शक्ल में युवा महराजगंज शहर तक पहुंचे और वहां से वापस लौटे। इस दौरान देशभक्ति की धुन पर लोग जयघोष करते हुए चल रहे थे। वहां से युवाओं ने उनको तिरंगा झंडा लगी गाड़ी में बैठाकर जुलूस के साथ चौक बाजार के ठेकी चौराहा तक पहुंचाया। यहां से गाजे-बाजे के साथ एनसीसी कैडेट की अगुवाई में जुलूस गोरखनाथ मंदिर होते हुए सोनाड़ी मंदिर पर पहुंचा।

मंदिर में आशीर्वाद लेकर अमित कुमार अपने घर पहुंचे। लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर गांव के इंद्रजीत जायसवाल, पवन दुबे, राजन वर्मा, सूरज यादव, विनोद वर्मा, अरविंद नागवंशी, शुभम जायसवाल, जनार्दन वर्मा, राजकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?