एओए की कारगुजारियों से त्रस्त निवासियों ने कालातीत करने की डिप्टी रजिस्ट्रार से लगाईं अर्जी

देव मणि शुक्ल

नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी की समस्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है , यहाँ पहले बिल्डर के द्वारा पिछले छ वर्षों से निवासियों का शोषण हो ही रहा था कि इसी बीच प्राधिकरण के उलझाने वाले फैसले ने सोसाइटी के लोगों को और उलझा दिया तथा एओए ने स्थिति को और बदतर कर दिया

निवासी आशीष अनन ने बताया कि सोसाइटी में लगभग 3 करोड़ के काम पेंडिंग हैं जिसे बिल्डर ने कराना था और आईऍफ़एमएस फण्ड भी लगभग 3 करोड़ है जो बिल्डर ने एओए को नहीं दिए , प्राधिकरण ने एओए को बिल्डर के साथ कार्यपूर्ति का का निर्देश दिया था लेकिन गत 6 जुलाई को भोर में ही एओए ने बाउंसर और पुलिस की मदद से बिल्डर के सभी स्टाफ को भगा दिया , बिल्डर ने एओए अवैध है का पत्र सभी निवासियों को देकर यहाँ से अपना पल्ला झाड लिया है , एओए अध्यक्ष की तानाशाही रवैया ऐसा है कि सोसाइटी पर कब्ज़ा करने से पहले कोई gbm नहीं बुलाई ना ही कोई सुचना दी बल्कि जब पूरी सोसाइटी सो रही थी तो अचानक इस तरह का कार्य किया जिससे अब पूरी सोसाइटी उलझ गई है , ज्ञात हो कि यहाँ अभी रजिस्ट्री भी नहीं हुई है ऐसे में निवासियों को आगे अँधेरा दिखाई दे रहा है

निवासी हिमांशु सक्सेना ने बताया कि अध्यक्ष ने कुछ गलत दस्तावेज भी लगाये हैं रजिस्ट्रेशन के समय जिसकी जाँच के लिए रजिस्ट्रार लखनऊ से गुहार लगाई गई है जिसे उन्होंने ने संज्ञान में लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार को जाँच के आदेश दे दिए हैं , मुकुल मिश्रा ने बताया कि मेड से फिर से पैसों को उगाही की जा रही है कार्ड के नाम पर जबकि उनके पास एक वर्ष के लिए कार्ड वैध था , एक निवासी ने बताया कि उन्होंने बिल्डर को दिसम्बर तक का मेंटेनेंस बिल्डर को दे दिया था लेकिन अब एओए अध्यक्ष उन्हें पुनः भ्य्ग्तान के लिए दबाव बना रहे हैं

सबसे अधिक संगीन मामला एक टावर का है जहाँ के निवासी आशीष कुलकर्णी और आनन्द सिंह ने बताया कि लिफ्ट में बेहद अश्लील और आपत्ति जनक निशान बने हुए हैं जिसे पेंट करने का आग्रह निवासियों ने अनुराग खरे से कि लेकिन वे ना तो स्वयं इसे पेंट करा रहे हैं ना ही जब निवासियों ने स्वतः फण्ड देकर इसे कराने की बात कि तो परमिशन दे रहे है हार कर लोगों 1090 पर इसकी शिकायत दर्ज कराइ है क्योंकि लिफ्ट से महिलाओं और बच्चों का आना जाना बेहद सर्मिंदगी पूर्ण है , बेसमेंट और सफाई कि हालत बदतर हो चुकी है , एओए ने आते ही लोगों को एडवांस का बिल भेज दिया जबकि बिल्डर हमेशा एक महीने बाद बिल भेजता

निवासी शिबानंद पाढी ने बताया कि aoa की मनमानी और बिल्डर की उपेक्षा तथा प्राधिकरण के उलझे हुए फैसले से हम लोग फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं , निवासी अब अपनी समस्या को लेकर माननीय उच्च न्यायाय में भी गुहार लगाने की योजना बना रहे है।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं