Republic Day : फ़्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे समारोह के मुख्य अतिथि 

भारत में रही है दूसरे देश के नेता को मुख्य अतिथि बनाने की परंपरा  

भारत हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का समारोह का आयोजन करता है पर हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की यह परंपरा रही  है कि भारत मुख्य अतिथि के तौर पर अन्य देशों के किसी न किसी नेता को आमंत्रित करता है. इस वर्ष के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर फ़्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत के प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी द्वारा निमंत्रण भेजा गया है.हालांकि, मैक्रों ने न्योता स्वीकार किया है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी फ़्रांसिसी नेता को बतौर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है,इससे पूर्व, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे और पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग, निकोलस सरकोजी और फ्रैंकोइस ओलांद क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में मुख्य अतिथि थे। यदि मैक्रों निमंत्रण स्वीकार करते हैं तो छठे फ्रांसीसी नेता होंगे जो भारत के रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल की मुलाकात जुलाई में बैस्टिल डे परेड में हुई थी। पीएम मोदी ने फ्रांस के बैस्टिल डे समारोह में बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लिया था।

इमैनुएल मैक्रों के न्योते पर गए थे पीएम मोदी

भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था। उस वक्त समारोह में 241 सदस्यीय भारतीय सेना ने हिस्सा लिया था। जिसका नेतृत्व पंजाब रेजिमेंट ने किया था। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने भी इस साल सितंबर में भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल परेड आयोजित की जाती है। 26 जनवरी को होने वाले परेड के लिए रिहर्सल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू हो गई। रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया है। सेना के जवान ताल से ताल मिलाकर फूस ड्रेस में रिहर्सल करते नजर आए। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते है। इसके लिए उन्हें आमंत्रण भी भेजा गया है।

  • Related Posts

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी 24 जुलाई को करेगी देशव्यापी…

    Continue reading
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मौन आंदोलन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई