Delhi News : आरईपीएल क्रूसेडर्स ने जीता सीआईआई (CII) कॉरपोरेट क्रिकेट लीग

फाइनल में पर्पल पैट्रिओट्स को 10 विकेट से हराया  

नई दिल्ली। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई)  द्वारा आयोजित टी – 20  कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण के फाइनल में आज आरईपीएल क्रूसेडर्स ने पर्पल पैट्रिओट्स को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।  यह टूर्नामेंट 12 कॉर्पोरेट टीमों के बीच जामिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया ।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्पल पैट्रिओट्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में मात्र 61 रन पर सिमट गयी।  टीम के 4 खिलाडी बिना खता खोले आउट हुए तो सर्वाधिक रन (13) मिडिल आर्डर के बल्लेबाज हिमांशु ने बनाये। आरईपीएल क्रूसेडर्स की तरफ से अभय ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट लिए।

इसके जवाब में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने बिना कोई विकेट खोये सिर्फ 6.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया । आरईपीएल क्रूसेडर्स की तरफ से इस शानदार जीत में शिवांश शर्मा ने महज 25  बॉल पर सबसे ज्यादा 46  रन बनाये।  शिवांश ने  बोलिंग में 3 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को भी आउट किया।  शिवांश इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज भी रहे जिन्होंने 231 रन बनाने के साथ – साथ 7 विकेट भी चटकाए।  वही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 मैचों में 11 विकेट लेने वाले आरईपीएल के अभय द्विवेदी बॉलर ऑफ़ द सीरीज रहे। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जे के सीमेंट लिमिटेड के माधव सिंघानिया , CII से रचना जिंदल, आरईपीएल के चेयरमैन  प्रदीप  मिश्रा समेत कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन