FIFA World Cup : मोरक्को से हार के बाद बेल्जियम में दंगा, पत्रकार चोटिल, कई गिरफ्तार

दंगे को शांत करने के लिए स्थानीय पुलिस को पानी के तोपों के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप में मोरक्का ने बेल्जियम पर 2-0 से जीत हासिल की। इसके बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में कई जगहों पर फुटबॉल प्रशंसक उग्र हो गये और देकते ही देखते दंगे ेक रूप ले लिया। दर्जनों दंगाइयों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया और कारों पर ईंटों से पथराव किया। इस पथराव में एक पत्रकार को भी चोट आई है। रविवार को बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और कई लोग गिरफ्तार किये हैं।
पुलिस ने दंगा रोकने के लिए दाग आंसू गैस के गोले
पुलिस ने कहा कि दंगाइयों ने दंगा करने के कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी। इस दौरान एक पत्रकार को चोट भी आई। इसके बाद ही पुलिस एक्शन में आई और दंगा रोकने के लिए आंसू गैस के साथ पानी की बौछार भी की, जिससे दंगे को नियंत्रित किया जा सके। ब्रसेस के मेयर फिलिप क्लोज ने फुटबाल प्रशंसकों को राजधानी से दूर रहने का आग्रह किया और कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिस के आदेश पर मेट्रो और ट्राम यातायात भी बाधित करना पड़ा।

मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर

मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा उलटफेर किया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहले जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को को टीम छठी बारे विश्व कप खेल रही है।
मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

    Continue reading
    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार