नीति आयोग का पुनर्गठन : बिहार से ललन सिंह,मांझी, चिराग बने सदस्य

अभिजीत पाण्डेय

पटना/ नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। ज‍िसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष सुमन के बेरी होंगे। पुनर्गठित आयोग मे बिहार से ललन सिंह,जीतन राम मांझी और चिराग पासवान सदस्य बनाये गये हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचनाओं के क्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) के संशोधित गठन को मंजूरी दे दी है। नई सरकार बनने और मंत्रिपरिषद में कुछ नए मंत्रियों को जगह मिलने के बाद आयोग का पुनर्गठन किया गया है। आयोग के उपाध्यक्ष और पूर्णकालिक सदस्यों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नीति आयोग की टीम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह मिली है।वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी और एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी को जगह दी गई है।

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह और ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, आदिवासी मामलों के मंत्री जुअल ओरम, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंदरजीत सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर चुना गया है।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद