उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ में संपन्न

वोटर लिस्ट से काटे गए ढाई करोड़ वोटरों का सोशल ऑडिट (जमीनी जांच) जरूरी

“जहां खड़े हैं, वहीं जंतर मंतर है” के नारे के साथ प्रदर्शन करेंगे नागरिक संगठन

गांधी भवन, लखनऊ में 10 और 11 अक्टूबर को जनांदोलनों की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीणा गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में 15 राज्यों के जनांदोलनों और नागरिक समाज से जुड़े 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनांदोलनों की बैठक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एस आई आर रद्द करने को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलनों का समर्थन करते हुए पुलिस दमन की तीव्र निंदा की गई ।

बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नागरिक समाज और जनांदोलनों की भूमिका , ‘ज्ञानेश हटाओ– एस आई आर रद्द करो’ की मांग को लेकर चल रहे संघर्षों को एकजुट और तेज करने, राष्ट्रव्यापी स्तर पर एक मजबूत और व्यापक जन-आंदोलन खड़ा करने जैसे मुद्दों पर सात समूहों में दो दिन की चर्चा के बाद सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो आंदोलन करने, वोटर लिस्ट से काटे गए ढाई करोड़ वोटरों का सोशल ऑडिट (जमीनी जांच) करने और “जहां खड़े हैं, वहीं जंतर मंतर है” के नारे के साथ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि हमारा लक्ष्य देश भर में व्यापक और एकजुट जनांदोलन खड़ा करने के लिए प्रेरक शक्ति के रूप में काम करने, विभिन्न आंदोलनों के बीच संबंधों को मज़बूत करने का है।
बैठक में भारत के लिए एक जन एजेंडा तैयार करने, नो एस आई आर प्लेटफार्म के साथ जुड़ने और 14 अक्टूबर की बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हुई बहस में चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में सुधार के बिना चुनाव में शामिल होने को आत्मघाती बताते हुए विपक्षी राजनीतिक दलों से ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन को तेज करने की अपील की गई। बैठक के दौरान वर्तमान जनआंदोलन को जे पी आंदोलन पार्ट 2 बतलाते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया गया। 10 अक्टूबर को बैठक में प्रतिनिधियों ने बिलारी के आंदोलनकारी राकेश रफीक और 11 अक्टूबर को प्रो कमल मित्र चिनॉय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल के लगभग 68 संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चर्चा में परकला प्रभाकर, तीस्ता सीतलवाड़, थॉमस फ्रेंको, तारा राव, रमेश पटनायक, डॉ सुनीलम
प्रो रूपरेखा वर्मा, प्रो. रमेश दीक्षित,पूर्व आई ए एस हरीश चंद्र, कैप्टन. दिनेश चंद्र,
डॉ.वीणा गुप्ता, संजीव सिन्हा, रामधीरज, अनूप श्रमिक, जागृति राही, डॉ आनन्द प्रकाश तिवारी, मुजाहिद, मंथन, शाहिद कमाल, राघवेंद्र, आलोक, योगेंद्र यादव, अरविन्द मुर्ति, ज्ञानेंद्र, अरूण खोटे, कुलदीप बौद्ध, ऊषा विश्वकर्मा, आलोक, शशिकांत, ऊषा विश्वकर्मा, राजीव यादव, शांथम, गुफरान, सत्यदेव पाल, रफीक ज़माजी, अनुभव दास शास्त्री, रामप्रवेश यादव, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार जैसे प्रमुख जनांदोलनकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading
    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान