नीट पेपर लीक मामले में 4 आरोपियों की रिमांड चार दिन बढ़ी

अभिजीत पाण्डेय

पटना । नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहले 5 आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। जिसमें से चार आरोपियों की रिमांड चार दिन और बढ़ा दी गई है। एक आरोपी चिंटू को जेल भेज दिया गया है।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह की रिमांड अवधि 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की विशेष टीम इन लोगों से पूछताछ करेगी।

धनबाद के झरिया से गिरफ्तार चिंटू को बेउर जेल भेज दिया गया।
पूर्व में लिए गए पांचों आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआइ ने सोमवार को उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई के वकील ने अदालत से उन्हें फिर से रिमांड पर देने की मांग की। अपनी दलील में वकील ने कहा कि अभी और पूछताछ की जरूरत है।

इसका बचाव पक्ष के वकील ने विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन सिंह की रिमांड अवधि 11 जुलाई तक बढ़ा दी। जबकि चिंटू को जेल भेज दिया गया।

रिमांड पर लिए गए एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन सिंह से पूछताछ के दौरान सीबीआइ को झारखंड से कई महत्वपूर्ण सुराग का पता चला। केंद्रीय एजेंसी झारखंड को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ रही है। पूछताछ में पेपर लीक से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिनकी जांच पड़ताल सीबीआई कर रही है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की