रिश्ते का खूनः प्रेमिका से मिलने से रोका तो बेटे ने पिता का गला रेता 

द न्यूज 15 

खूंटी । झारखंड से रिश्ते के कत्ल की खबर है। एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता को गला रेत कर मार डाला। वजह है प्रेमिका। पिता ने बेटे को किसी वजह से प्रेमिका से मिलने से मना किया था। घटना खूंटी के तोरपा की है। यह वारदात शनिवार रात खूंटी के तोरपा के कनकलोया कोरकोटोली गांव में हुई। मृतक के बड़े बेटे दानियल ने अपने भाई विलवन के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रेमिका से मिलने से रोकने से नाराज एक बेटे ने पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विलवन को गिरफ्तार कर लिया है। जिस चाकू से गला रेता गया था उसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। थाने दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कनकलोया कोरकोटोली के धीरन मुंडा किसान थे। उनका छोटा बेटा विलवन कोई काम-धंधा नहीं करता है। विलवन का एक विवाहिता से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। विवाहिता से बेटे का प्रेम संबंध परिवार वालों को स्वीकार नही था। इसलिए पिता धीरन मुंडा बेटे को उस महिला से मिलने से रोकते थे। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था। शनिवार रात इसी बात को लेकर बाप बेटे के बीच विवाद हुआ। आक्रोशित विलवन ने चाकू से पिता की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटने से धीरन खून से लथपथ हो गिर गए। जब मां बचाने आयी तो विलवन ने उसकी कलाई पर भी चाकू से वार कर दिया। साथ ही छाती में पैर से प्रहार करने लगा। सूचना पर दानियल पहुंचा। तब तक पिता की मौत हो चुकी थी।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’