हर उम्र की महिला -पुरुषों के लिए उनकी आंखों की नियमित जांच जरूरी : गरिमा

 शिविर का उद्घाटन के बाद बोलीं महापौर 40 साल या अधिक के हर महिला पुरुष के लिए प्रत्येक साल आंखों की जांच जरूरी,

 नवजात बच्चों के लिए 6 महीने, 3 साल और छठे साल में नेत्र जांच करा लेने की डॉक्टर देते हैं सलाह,

 आंखों की नियमित जांच से ही देखने की क्षमता और आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखना संभव,

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने रविवार को अपने गृह वार्ड 17 के नगर पार्षद व पति तथा जिला के व्यवसाई रोहित कुमार सिकारिया के साथ नगर के ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच और चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर का आयोजन छपरा के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्तर के नेत्र चिकित्सालय की एक्सपर्ट टीम के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चाहे हमारी उम्र कोई भी क्यों न हो आंखों की जांच सबके लिए जरूरी है। नियमित नेत्र जांच से हम अपनी दृष्टि और आंखों के स्वास्थ्य की निगरानी कर सकते हैं और रोग का शीघ्र पता लगा सकते हैं।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आंखों की नियमित जांच से आंखों के विभिन्न रोगों जैसे कि मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटीना जनित अन्यान्य रोगों का भी पता लगाया जा सकता है। चिकित्सा परामर्श के हवाले से उन्होंने बताया कि नेत्र जांच से समस्याओं का शीघ्र पता लग जाने से ही नेत्र रोग का समय पर उपचार संभव हो पाता है।जिससे आंखों की रोशनी जाने को पहले ही रोका जा सकता है।वही नगर पार्षद और समाजसेवी रोहित कुमार सिकारिया ने कहा कि आंखों के नियमित नेत्र जांच से आंखों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है और समस्या के आधार पर रोग का पता लगा कर पहले ही उसका इलाज किया जा सकता है। महापौर और उनके पति की निजी व्यवस्था से आयोजित निःशुल्क में 1353 महिला पुरुषों की जांच की गई। इन सब को को जरूरी परामर्श और निःशुल्क दवा मुहैया कराई गई। वही 379 नेत्र रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी