26 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये एडवाइज़री,ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्‍ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों के बीच दिल्‍ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कुछ सड़कों के बंद रहने और मेट्रो के प्रभावित होने की भी जानकारी दी गई है. दिल्ली यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को इन मार्गों पर निकलने के लिए पर्याप्त समय निकालकर जाने की सलाह दी है. दिल्ली में 26 जनवरी को विजय चौक से गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी और यह परेड कर्तव्य पथ-इंडिया गेट-प्रिंसेस प्लेस गोल चक्कर-तिलक मार्ग से आगे बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी.

दिल्‍ली पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि कर्तव्य पथ-इंडिया गेट-प्रिंसेस प्लेस गोल चक्कर-तिलक मार्ग से आगे बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह चार बजे से ही बसों की आवाजाही बंद रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं. इसके तहत विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह चार बजे से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा. वहीं डीटीसी बसों के 13 मार्ग परिवर्तित किए गए हैं.

 

दिल्ली पुलिस ने 26 से 31 जनवरी तक लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व के मद्देनजर यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पर्यटन मंत्रालय भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘भारत पर्व’ का आयोजन कर रहा है. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली गेट, हनुमान मंदिर (यमुना बाजार),रेल चौक, शांति वन, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग और जीपीओ (कश्मीरी गेट) से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

Related Posts

जयपुर में तेंदुए का ‘आतंकी’ अंदाज: दुकान में घुसा, शटर गिराया, फिर 3 घंटे का ड्रामा
  • TN15TN15
  • November 28, 2025

जयपुर के चांदपोल इलाके में कल्याण कॉलोनी की…

Continue reading
सीजेएम इरम हसन ने नारी निकेतन व श्रद्धानंद बाल आश्रम का किया निरीक्षण

करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?