आरबीआई ने एलआईसी को कोटक महिंद्रा बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। निजी ऋणदाता बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी को मौजूदा 4.96 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत करने की मंजूरी मिली है।

5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी वाले किसी भी निजी बैंक का अधिग्रहण करने के लिए केंद्रीय बैंक से पूवार्नुमति आवश्यक है।

ऋणदाता बैंक ने सोमवार को एक्सचेंजों को सूचित किया, “कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड को एलआईसी से एक सूचना मिली है, जिसमें कहा गया है कि आरबीआई ने बैंक की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 9.99 प्रतिशत तक बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एलआईसी को अपनी मंजूरी दे दी है।”

केंद्रीय बैंक की मंजूरी एक साल के लिए वैध होगी।

सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर पिछले बंद से 2.39 प्रतिशत बढ़कर 2,011 रुपये पर बंद हुए।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार