सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध राशन डीलर करेंगे तीन दिन की हड़ताल

किरतपुर। प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों की मांगों को अन्देखा करने पर कोटेदारों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आव्हान पर प्रदेश भर में तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी। किरतपुर के कोटेदार जुगल किशोर, सुनील शर्मा, राकेश साहनी, रेणु शर्मा, मोहित कुमार, सुनील कुमार, विवेक कुमार, अली नवाज, गुलनाज जहां, रईस अहमद, प्रमोद कुमार, अमरीश कुमार, राधा आदि ने बताया कि प्रदेश में कोटेदारों की जायज मांगों को अनसुना करने शोषण और उत्पीड़न के विरोध में, उत्तर प्रदेश सरकार की कोटेदार विरोधी नीतियों के खिलाफ 20, 21 और 22 जुलाई 2025 को पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से कोटेदार की मांग कोटेदारों को पिछले 6 महीने से कमीशन ना मिलने, कोटेदारों के शोषण और उत्पीड़न पर तत्काल रोक, राशन वितरण व्यवस्था में गैर जरूरी फीडबैक बंद हो इससे शोषण बढ़ेगा और कोटेदारों के हितों की रक्षा, उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को तत्काल 200 प्रति कुंतल कमीशन देने की व्यवस्था की जाए। जैसा कि अन्य प्रदेशों दिल्ली, हरियाणा, गोवा आदि राज्यों में स्वयं राज्य सरकार कोटेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए 200 रुपये प्रति कुंतल कमीशन दे रही है। उत्तर प्रदेश के कोटेदार एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह हड़ताल केवल एक शुरुआत है। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान