राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की होगी स्थापना, शुभ मुहूर्त हुआ फाइनल, 24 पद्धतियों से होगी पूजा

Pran Pratishta : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार को भगवान रामलाल की प्रतिमा को मंदिर के गृर्भग्रह में स्थापित किया जाना है।  इसके लिए शुभ मुहूर्त का समय फाइनल हो गया है।  रामलला के विग्रह को गर्भग्रह में स्थापित करने का मुहूर्त दोपहर 1.20 से 1.28 के बीच है। सभी 131 वैदिक दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि गर्भगृह पहुंचेगे। इसी मुहूर्त में विग्रह को स्थापित किया जाएगा। 24 अलग अलग पद्धतियां से पूजन प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं, बुधवार (17 जनवरी) रात रामलला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंची। एक क्रेन की मदद से मूर्ति को परिसर में लाया गया। इस मूर्ति को ही आज गर्भगृह में स्थापित किया जाना है।  मूर्ति को गर्भगृह में लाने से पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। गर्भगृह में रामलला का सिंहासन भी बनाया गया है। मकराना पत्थर से बने सिंहासन की ऊंचाई 3.4 फीट है। इसी सिंहासन पर भगवान की प्रतिमा को विराजमन किया जाएगा। इसके बाद भक्त इस प्रतिमा के दर्शन कर पाएंगे।

अयोध्या में किया गया कलश पूजन

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कई तरह के अनुष्ठान चल रहे हैं। इसके तहत बुधवार को सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हो रहे अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार से हुई है, जो 21 जनवरी तक चलने वाली है। सरयू नदी के तट पर ‘यजमान’ (मुख्य यजमान) के जरिए कलश पूजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने कलश पूजन किया।

कब और कितने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा?

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत दोपहर 12.20 बजे होने वाली है, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देने वाले हैं. इस कार्यक्रम में 8000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि, सिर्फ कुछ ही लोगों को राम मंदिर के गर्भगृह के भीतर जाने की इजाजत मिलने वाली है।

 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान

 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अर्चक पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा है कि पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे। अभी तक ये माना जा रहा था कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान में यजमान हो सकते हैं।  हालांकि, पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी ही यजमान होने वाले हैं।  दीक्षित  राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित भगवान राम मंदिर में और ओडिशा के एक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम करवा चुके हैं।

  • Related Posts

    क्या केवल पूजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं?

      कर्म, सत्य और धर्म का वास्तविक अर्थ*…

    Continue reading
    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबोले बोले- ‘जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें…’

    राम मंदिर चंढावा चोरी पर आरएसएस का बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’