Ram Mandir: दिग्विजय सिंह ने बताया – कौन है सबसे बड़ा भक्त? मंदिर में जाने से रोका तो इस समाज ने शरीर पर गुदवा लिया राम का नाम  

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस नेता कोई न कोई ऐसा बयान ले आते हैं जिससे लगता है कि वह बीजेपी को टारगेट कर रहे हैं। दरअसल अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों को बेसब्री से इंतजार हैं, लेकिन इस बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मध्य प्रदेश (MP) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए भगवान राम के सबसे बड़े भक्त का जिक्र किया है। साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उन्हें निमंत्रण न देने को लेकर सवाल किया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में रामनामी संप्रदाय के लोग अपने पूरे शरीर पर “राम” गुदवा लेते हैं. इनसे बड़ा राम भक्त कौन हो सकता है। क्या इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और विश्व हिंदू परिषद ने आमंत्रित किया था?’

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘परसूराम जी को अनुसूचित जाति के होने के कारण 1890 में उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। दुखी होकर उन्होनें अपने कपाल और पूरे शरीर  पर “राम” गुदवा लिया. वहीं से रामनामी संप्रदाय स्थापित हुआ। आज भी छत्तीसगढ़ में रामनामी संप्रदाय के लोग अपने पूरे शरीर पर “राम” गुदवा लेते हैं। इनसे बड़ा राम भक्त कौन हो सकता है. क्या इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और विश्व हिंदू परिषद ने आमंत्रित किया था?’

 

‘भगवान राम के दर्शन के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं’

 

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘हमें भगवान राम में आस्था है और हमें भगवान राम के दर्शन की कोई जल्दी नहीं है. एक बार आयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए तो हम वहां जाएंगे. हमें भगवान राम के दर्शन के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है और हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार निर्माणाधीन मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह नहीं हो सकता है.’

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर