राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी है. एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच अब एसआईटी को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ शिकायत मिली है। राम मंदिर निर्माण और स्वर्णालय निर्माण के नाम पर चंदा, सोना और चांदी संग्रह में कथित अनियमितताओं को लेकर SIT को शिकायत दी गई। शिकायत में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर अवैध संग्रह और धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया कि हजारों गांवों से सोना-चांदी और दान जुटाकर अधिकृत ट्रस्ट को नहीं सौंपा गया। शिकायतकर्ता ने मामले में तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. यह पत्र यूपी सरकार द्वारा गठित SIT के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत और अन्य सदस्यों को संबोधित किया गया है। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने एसआईटी को मिलकर जांच का आग्रह किया।







