Ram Mandir : कांग्रेस के राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार करने को बीजेपी ने बनाया मुद्दा

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ने ठुकरा दिया है कार्यक्रम में जाने के निमंत्रण को

कांग्रेस नेताओं के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मेंं जाने से इनकार करने को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अपने पाप धुलने का एक अच्छा मौका था पर कांग्रेस ने वह मौका गंवा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम और हिन्दुत्व विरोधी है। सोमनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं गये थे। अब सोनिया गांधी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि यह सनातनियों का अपमान है। कांग्रेसियों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर भड़ास निकाली है। कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी है।
दरअसल २२ जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण मिला था। कांग्रेस के इन नेताओं ने कार्यक्रम आरएसएस और बीजेपी का बताते हुए जाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ही नहीं वामपंथी नेताओं ने भी यह सियासी कार्यक्रम बताते हुए जाने से इनकार कर दिया है। उधर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के नेता आलोक कुमार को ऐरा गैरा बताते हुए निमंत्रण को ठुकरा दिया है।
दरअसल भले ही राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठ राम जन्म भूमि तीर्थ स्थल ट्रस्ट कर हो पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कार्यक्रम में मोदी के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी संबोधित करना है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि क्या वे लोग मोदी और मोहन भागवत का भाषण सुनने जाएंगे। यदि वहां पर भाषण कार्यक्रम है तो फिर विपक्ष के किसी नेता का भाषण क्यों नहीं रखा गया। विपक्ष का आरोप है कि राम मंदिर के अधूरे निर्माण में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कराना हिन्दू संस्कार के हिसाब से गलत है। उनका कहना है कि यह सब लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए किया जा रहा है। जब २२ जनवरी को दिवाली मनानी है तो फिर दीवाली के दिन ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा क्यों नहीं की जा रही है। दरअसल दो शंकराचार्यांे ने भी इस कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच