Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी के लिए बीजेपी के जवाब में ‘इंडिया’ का खास प्लान, राहुल जाएंगे शिव मंदिर तो ममता करेंगी निकलेंगी सद्भाव जुलूस 

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में जोरशोर से तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं ने भी अपने-अपने तरीके से उस दिन मंदिरों में जाने का कार्यक्रम तय कर लिया है।  ‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न दलों ने तैयारियां शुरू कर दी। 22 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुवाहाटी के शिव मंदिर और कामाख्या मंदिर जा सकते हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में काली पूजा करेंगी, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सुंदरकांड का पाठ करवा रहे हैं।

राहुल गांधी का 22 जनवरी को गुवाहाटी के लोखरा में शिव जी के धाम जाने का कार्यक्रम है और इसी दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी पहले से तय है। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार को असम पहुंचेगी. दरअसल, पहले भी राहुल खुद को शिवभक्त बता चुके हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली में एक बार उन्होंने बताया था कि कैसे विमान में खराबी के वक्त भोले बाबा को याद किया और फिर वे कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए।

2018 के गुजरात चुनावों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के गले में रुद्राक्ष भी दिखा था।  कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर धर्म के धर्मस्थलों में जाएंगे. हालांकि, अभी तक 22 जनवरी को मंदिर जाने का जो प्लान है उसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक ‘सद्भाव रैली’ का नेतृत्व करेंगी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने कहा कि वह कालीघाट मंदिर में देवी काली की पूजा करने के बाद दक्षिण कोलकाता के हाजरा चौराहे से जुलूस की शुरुआत करेंगी. यह मार्च पार्क सर्कस मैदान में समाप्त होगा और इससे पहले यह मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों सहित विभिन्न धर्मों के उपासना स्थल से होकर गुजरेगा।

  • Related Posts

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे