राम चरण की ‘पेड्डी’ ने विदेश में रचा इतिहास, प्रीमियर से पहले ही महज 4 घंटे में बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड

‘पेड्डी’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस अपकमिंग फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले ही पीक पर है। वहीं इस फिल्म ने 4 जून 2026 को अपनी वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले नॉर्थ अमेरिका में अपनी प्री-सेल्स के साथ ही इतिहास रच दिया है।

 

‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले विदेश में रचा इतिहास

 

बता दें कि ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने हाल ही में कंफर्म किया था कि इस फिल्म का फाइनल एडिट लॉक हो चुका है। ये फिल्म 3 जून 2026 को अपने वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसके बाद 4 जून को इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। अपने ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही, ‘पेड्डी’ ने रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल्स के साथ एक कमाल कर दिया है। दरअसल नॉर्थ अमेरिका में ‘पेड्डी’ के डिस्ट्रीब्यूशन को देख रहे प्रत्यंगिरा सिनेमाज की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ फिल्म ने महज चार घंटों के भीतर $100K का आंकड़ा पार कर लिया, जो इतने कम समय में किसी भी भारतीय फिल्म की टिकट सेल के लिए एक नया बेंचमार्क है।

इस उपलब्धि की सबसे खास बात ये है कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। यह जबरदस्त रिस्पॉन्स राम चरण के लिए फैंस की दीवानगी और बुची बाबू सना के ग्रैंड विजन के प्रति लोगों के बढ़ते एक्साइटमेंट को दिखाया है। बता दें कि ‘पेड्डी’ नॉर्थ अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में एक बड़े लेवल पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के गाने हो रहे जबरदस्त हिट

 

‘पेड्डी’ को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स फिल्म से राम चरण के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन वाले स्ट्राइकिंग पोस्टर्स और इंटेंस झलकियां लगातार शेयर कर रहे हैं। इस बढ़ते हाइप में फिल्म का म्यूजिक भी चार चांद लगा रहा है, जो पहले ही चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया पहला सिंगल, “चिकीरी चिकीरी”, अपनी जबरदस्त एनर्जी की वजह से तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके दूसरे गाने “रई रई रा रा” ने भी अपनी शानदार कोरियोग्राफी और विजुअल्स से एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इसे यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘पेड्डी’ के बारे में

 

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जिनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नज़र आएंगे। वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से ये फिल्म बनी है. ‘धुरंधर’ और ‘राजा शिवाजी’ की बड़ी सफलता के बाद, जियो स्टूडियोज इसे नॉर्थ इंडिया में रिलीज करेगा. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को यह दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस