मिशन यूपी पर राकेश टिकैत, कहा जब सरकार नहीं मानेगी तो कुछ तो करना ही पड़ेगा 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से कहा गया कि उत्तर प्रदेश में ‘मिशन यूपी’ की शुरुआत की जाएगी। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर वह एक न्यूज़ चैनल से बातचीत कर रहे थे, जिसमें एंकर ने उनसे पूछा कि बीजेपी को सजा देने के लिए मिशन यूपी की शुरुआत कर रहे हैं? किसान नेता ने इस सवाल का जवाब दिया। दरअसल ये इंटरव्यू समाचार एक निजी चैनल पर हो रहा था, जिसमें टिकैत से पूछा गया, ‘ आप बीजेपी को सजा देने के लिए मिशन यूपी पर निकल पड़े हैं? इसके साथ ही आप इस बात की भी ताल ठोक रहे हैं कि आप गैर–राजनीतिक हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि आप पढ़ते हो नहीं केवल इस तरह के सवाल पूछने लगते हो। उन्होंने आगे कहा कि जब सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तो हमें कुछ तो करना ही पड़ेगा।
राकेश टिकैत ने एंकर की बात पर कहा कि हमने किसी से नहीं कहा है कि बीजेपी को वोट मत दो। जिसको जो समझना होगा वह समझ ले। इस पर एंकर ने कहा कि यहां पर लोग नादान थोड़ी बैठे हैं। आप लोगों से एक राजनैतिक अपील कर रहे हैं कि बीजेपी को सजा दो। इसके जवाब में टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र कर कहा कि वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री हैं या फिर देश के पीएम हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!