राज्यसभा चुनाव 2024 : बिहार बीजेपी से किसकी लगेगी लॉटरी ?

 ‘RRP’ के नामों पर जोरों पर चर्चा

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार से बीजेपी किसे राज्य सभा भेजेगी? हालांकि इस नाम का खुलासा एक दो दिन में हो जाना है। पर जातीय तुष्टिकरण की राह पर यह माना जा रहा है कि इस बार अगड़ी या पिछड़ी जाति से उस जाति को जायेगा जो इधर अपनी भागीदारी से एक हद तक वंचित रहा है। बीजेपी संगठन के अंदर इस बात की चर्चा उफान मार रही है कि जातीय समीकरण को ठीक करने के लिए खुद को सत्ता की भागीदारी में वंचित बताने वाले समाज से ही कैंडिडेट चुने जाएंगे।
पिछले रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक में 17 में से शामिल 12 सदस्यों ने लगभग हर जाति के नामवर नेताओं पर चर्चा की। और चर्चा के बाद सभी जाति से एक या दो नाम की सूची बना कर चुनाव समिति की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को सौंप दी। इस पर अंतिम निर्णय के लिए डॉ. जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया को अधिकृत कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सवर्ण में इस बार कायस्थ और राजपूत जाति से जिन एक नाम की चर्चा है वह नाम ऋतुराज सिन्हा और आरके सिंह का। पिछड़ी जाति से जिस एक नाम की चर्चा है वह कुर्मी से प्रेम पटेल का भेजा गया है।
दरअसल, गत लोक सभा में ही ऋतुराज सिन्हा के बारे में चर्चा थी कि पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन तब बाजी रवि शंकर के हाथ जा लगी। तभी यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह राज्य सभा जायेंगे। पिछड़ी जाति से इस बार बाजी कुर्मी जाति के नेता और कई बार के विधायक रहे प्रेम रंजन पटेल के हाथों जा सकती है।
कहा जा रहा है कि इसके पहले भी चर्चा प्रेम रंजन पटेल को लेकर हुई थी। लेकिन तब भाजपा के अंदरूनी राजनीति के कारण बाजी जदयू से आए शंभू पटेल के हाथ जा लगी थी। इस बार फिर कई दशकों से भाजपा की राजनीति कर रहे प्रेम रंजन पटेल को लेकर चल रही है।
प्रदेश चुनाव समिति ने अपनी तरफ से छोटी सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दी है। अब यह निर्भर करता है कि केंद्रीय चुनाव समिति किस नाम पर अपनी मुहर लगाती है। आम तौर पर प्रदेश चुनाव समिति की सिफारिश वाली सूची में से किसी नाम की मुहर लग जाती है। पर कभी-कभी केंद्रीय चुनाव समिति जरूरी समझती है तो भेजी गई सूची से इतर नामों की घोषणा कर देती है। सूत्रों की माने तो शंभू पटेल को राज्य सभा और अनामिका सिंह पटेल को विधान परिषद भेजे जाने का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति का था।
9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा तो वहीं 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। 22 अगस्त को स्क्रूटिंग होगी। अगर जरूरत पड़ी तो तीन सितंबर को होंगे चुनाव और शाम पांच बजे परिणाम घोषित भी हो जायेंगे।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला