बिहार में गरजे राजनाथ सिंह

‘आज का भारत सीमा के उस पार भी जाकर मार सकता है’

-कहा: जो कहा सो करके दिखाया

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिहार के काराकाट में चुनावी सभा को संबोधित किया और उपेन्द्र कुशवाहा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद की हवा निकलते जा रही है। राजद के बारे में एक बात कहूंगा, लालटेन कितनी रोशनी देगा..ज्य़ादा से ज्यादा एक कमरे में रोशनी दे सकता है। लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा है।

जब बत्तिया भभकता है। तब लोग समझ जाते हैं कि लालटेन बुझने वाला है। कांग्रेस की हालत तो यह है कि दस साल बाद बच्चे से पूछिएगा कि कौन कांग्रेस, जैसे डायनासोर लुप्त हो गया है उसी तरह से दस साल बाद कांग्रेस लुप्त हो जायेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस 52 वर्ष तक हुकूमत की। इसके बाद भी भारत को जहां ले जाना चाहिए था नहीं ले जा सकी। आज भारत दुनिया के मंचो पर बोलता है तो दुनिया कान खोल कर सुनती है। ये हैसियत बनी है. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे कम अगर महंगाई है तो वह भारत में है। खाद्ध महंगाई सबसे कम है।

देश में 2.91 फीसदी महंगाई जो दुनिया में सबसे कम महंगाई है। हमसे अधिक अमेरिका में है। पाकिस्तान,श्रीलंका की महंगाई दर तो काफी अधिक है। उन्होंने महंगाई दर के आंकड़े भी जारी किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप हमारी बात को काट सकते हैं तो काट दीजिए। गलती होगी तो स्वीकार कर लूंगा। हमलोगों ने जो कहा वो किया।

धारा 370 खत्म करने की बात कही वो कर के दिखाया। भारत में राम राज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस दिन लोगों को अपने कर्तव्य का बोध हो जायेगा उसी दिन मान लूंगा कि भारत में राम राज्य आ गया। हम धर्म की राजनीत नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की करते हैं। किसी धर्म के लोगों की मां बहन बेटी हमारी भी मां बहन बेटी है।

राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता में हैं लेकिन शासक के रूप में नहीं बल्कि सेवक के रूप में काम करते हैं। दूसरे दल के लोग शासक बन जाते हैं। आज भारत की ताकत यह कि सीमा के इस पार मारते ही हैं, जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी जाकर मार सकते हैं। व्याह शादी रिश्ता जाति के आधार पर होती है, कोई दूसरी जगह भी कर लेता है,कोई आपत्ति नहीं।

लेकिन राजनीति देश के लिए होती है. आप सभी देश के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि अब देश में आतंकवादी घटनाएं न के बराबर होती हैं। सब बंद है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आप लोग उपेन्द्र कुशवाहा को वोट दीजिए। दीजिएगा न ? अगर आप लोग उपेन्द्र कुशवाहा को वोट दीजिएगा तो हम फिर आयेंगे। हम उपेन्द्र कुशवाहा से कहेंगे कि हमें फिर ले चलिए. तब हम आपके सामने शीश झुंकाने आउंगा।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप