सीएम नीतीश का एक्शन, सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

भवेश कुमार

पटना। बिहार में हीटवेब के कारण कई जिलों में स्कूली छात्रों के बेहोश होने के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मे बड़ा एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को बंद करने को लेकर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूलों में बीमार पड़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चिंता जाहिर करते हुए मुख्य सचिव को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने के मामले सामने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन में टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया था। आज शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों के संचालन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक किए जाने के आदेश में संशोधन किया है। अब कक्षा एक से आठ तक चलनेवाले विद्यालयों का संचालन सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही किया जाएगा।

साथ ही, मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षाएँ पूर्ववत् आयोजित होती रहेंगी। 10.00 बजे के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन दिए जाने के उपरान्त ये बच्चे अपने घर को प्रस्थान कर जाएँगे।

इसी माह गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों का संचालन सुबह छह बजे से 12 बजे दोपहर तक कराने का फैसला लिया था। जबकि बिहार में मौसम 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जिसे देखते हुए राज्यपाल ने भी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था।

हालांकि शिक्षा विभाग ने इसके बाद भी स्कूलों को बंद नहीं किया। वहीं कई नेता भी गर्मी में स्कूलों के खोले जाने का विरोध जता रहे थे।बुधवार को भी बिहार के कई जिलों में हीटवेब के कारण स्कूली छात्रों के बेहोश होने की खबरें सामने आई।

वहीं शिक्षकों के भी बीमार होने की बात सामने आई। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग को स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!