आज से खुलेगी राजगीर- पटना वाया बख्तियारपुर नयी फास्ट मेमू ट्रेन

राम विलास

राजगीर। श्रमजीवी एक्स्प्रेस की भीड़ को कम करने के लिये रेलवे द्वारा आज मंगलवार से राजगीर से पटना के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन का परिचालन होगा। गाड़ी संख्या 03201 / 03202 राजगीर – पटना – राजगीर मेमू स्पेशल भाया बख्तियारपुर – पटना तक चलेगी। स्टेशन मैनेजर चन्द्रभूषण सिन्हा ने यह जानकारी दी है।

सुबह में 5:25 बजे राजगीर- दानापुर सवारी गाड़ी खुलती है। उसके ठीक एक घंटे बाद यानि 6:30 बजे पटना के लिये राजगीर से दूसरी गाड़ी खुलेगी। 7:00 बजे राजगीर- फतुहा और 8:05 बजे श्रमजीवी एक्स्प्रेस राजगीर से खुलती है। उन्होंने बताया कि यह नयी रेलगाड़ी संख्या 03201 राजगीर पटना मेमू स्पेशल राजगीर से सुबह 6:30 बजे खुलेगी और पटना जंक्शन सुबह 10:00 बजे पहुँचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 03202 पटना राजगीर स्पेशल पटना जंक्शन से रात्रि 20:55 बजे खुलेगी और रात्रि 23:55 बजे राजगीर पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिलाव, नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ, बेना, हरनौत, करनौती, बख्तियारपुर, करौटा, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर होगा।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह में श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की अत्यधिक भीड़ से निजात दिलाएगी तथा रात्रि में पटना से लौटने वाले यात्रियों के लिए विकल्प मिलेगा। फिलहाल रात में कोई ट्रेन पटना से राजगीर आने के लिये नहीं है। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि बहुत से पैसेंजर साधारण टिकट लेकर श्रमजीवी एक्स्प्रेस में बैठे रहते हैं। उनके लिये यह बहुत अच्छी रेलगाड़ी है। कम किराये में वे राजगीर से पटना आसानी से पहुंच सकेंगे।

यह ट्रेन फिलहाल दो महीने के लिए ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। यात्रियों की माँग को देखते हुए आगे इसे रेगुलर चलाने पर विचार किया जायेगा। यह एक फास्ट मेमू पैसेंजर रेलगाड़ी है। इसमें पैसेंजर ट्रेन का किराया लगेगा। यह रेलगाड़ी हाॅल्ट पर नहीं रूकेगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश