Rajasthan Politics : अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गहलोत सरकार ने

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक वाजिब अली ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों एवं नौकरशाही पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि अनेक विभागों में जनता से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक वाजिब अली ने अपने ही सरकार के मंत्रियों एवं नौकरशाही पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि अनेक विभागों में जनता से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का यह रवैया ठीक नहीं है और ऐसा ही रहा तो इसका नुकसान आने वाले चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

ज्ञात हो कि भरतपुर के नगर विधायक वाजिब अली, उन छह विधायकों में एक हैं जो 2018 का विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गये थे। अली ने कहा कि बहुत से मंत्री ऐसे हैं जिनके विभाग में कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बहुत से मंत्रियों का रवैया ऐसा है कि मानो वे जिंदगी भर के लिए मंत्री बन गये हों, लेकिन ऐसा है नहीं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग में उर्दू शिक्षकों की भर्ती एवं स्कूलों में उर्दू विषय शुरू किये जाने के लंबित मामलों का जिक्र किया ।

विधायक ने कहा कुछ विभागों में काम ही नहीं होता है। अली ने कहा कि ये सभी जनता से जुड़े मामले हैं और अगर इनका समाधान नहीं होता है तो निश्चित रूप से इसका नुकसान आगामी चुनाव में होगा। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दोबारा बनाने के लिए अकेले मुख्यमंत्री की मेहनत से ही कुछ नहीं होगा हम सभी को मेहनत करनी होगी। हम तो मेहनत कर रहे हैं लेकिन जो नहीं कर रहे हैं उन्हें खामियाजा भुगतना होगा। दरअसल बसपा के टिकट पर विधानसभा सभा चुनाव 2018 जीतने वाले छह विधायक राजेंद्र लुढ़ा, लखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली सितम्बर २०१९ में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’