Rajasthan CM : मुख्यमंत्री की शपथ लेने के पहले भजन लाल ने माता-पिता के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, पहली बार ही बने हैं विधायक

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा। भारतीय जनता पार्टी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री राजस्तान सीएम भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच चुके है।

शपथ लेने से पहले भजन लाल ने माता-पिता के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले भजन लाल शर्मा ने अपने माता पिता के पैर धोकर आशीर्वाद लिया। भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और पहली ही बार में उन्हें बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. आज शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन भजन लाल का जन्मदिन भी है. ऐसे में समारोह में निकलने के पहले उन्होंने अपने माता पिता के पैर धोकर आशीर्वाद लिया।

शिंदे भी पहुंचे जयपुर, राजस्थान सीएम शपथ समारोह में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजस्थान सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हैं। शिंदे ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस की गारंटी को नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को चुना है। शिंदे का कहना है कि जनता ने 2024 में भी प्रधानमंत्री मोदी को चुनने का इरादा कर लिया है।

शपथ लेने से पहले गए मंदिर और गोशाला, फिर भजन लाल ने मीडिया से की ये बातचीत

भजन लाल शर्मा ने शपथ ग्रहण करने से पहले मंदिर में दर्शन किया और गोशाला भी गए। उन्होंने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने संतों और अपने गुरू का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अग्रणी प्रदेश हो इसकी उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है।  भजन लाल शर्मा का कहना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को लेकर राजस्थान में जाएंगे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?