राजा भैया ने विधानसभा में उठाया धरना-प्रदर्शन करने पर मुकदमे दर्ज करने का मुद्दा

कुंडा के विधायक ने कहा-शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना लोेगों का संवैधानिक अधिकार

कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हम सबकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। उनका कहना था कि न तो सरकार उतनी अच्छी होती है कि सत्तारूढ़ नेता बताते है और न उतनी बुरी होती है कि जितनी विपक्ष के लोग बताते हैं। उन्होंने सदन की भाषा का स्तर गिरने की बात भी विधानसभा में उठाई। विधानसभा में ३० साल का अनुभव बताते हुए राजा भैया ने कहा कि सदन चलने से ही नये विधायकों को बोलने का मौका मिलता है। धरना-प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों पर दर्ज किये जा रहे मुकदमों को उन्होंने प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि यदि धरना-प्रदर्शन में ऐसे ही मुददमे दर्ज होते रहे तो फिर जनता की आवाज कौन उठाएगा।

हिंसा और तोड़फोड़ से सहमत न होते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना उन लोगों का संवैधानिक अधिकार है। अपने कार्यकाल में योगी सरकार की वापसी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी कार्यप्रणाली और काम ही है कि दोबारा से उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है। हाईवे को विकास मान लेने से इनकार कते हुए उन्होंने कहा कि गांव-देहात में सड़के गढ्डा मुक्त नहीं हुई हैं। उनका कहना था कि कहीं हाइवे बनाने के चक्कर में गांव देहात की उपेक्षा तो नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों का क्षेत्र में ध्यान देना उनका कर्तव्य होता है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    • By TN15
    • August 14, 2026
    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया