उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों की बगावत के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मौजूदा सियासी माहौल की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में बने रहने के लिए नहीं आया है। कांग्रेस ने देश पर 60 साल तक राज किया और आज उसकी हालत देख लीजिए।

राज ठाकरे ने उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने का जिक्र करते हुए केंद्र की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ”अब, जब UBT गुट के छह सांसद अलग हो गए हैं, तो पत्रकार मेरे पास आए और मेरी प्रतिक्रिया पूछी. मैंने उनसे बदले में एक सवाल पूछा कि केंद्र में किसकी सरकार है? उन्होंने कहा BJP की. फिर मैंने पूछा, ये सांसद BJP में शामिल होने के बजाय शिंदे के साथ क्यों जा रहे हैं? केंद्र में कैसी राजनीति हो रही है? अमित शाह 2029 की तैयारी कर रहे हैं. अगर BJP उनका विरोध करती, तो शायद दूसरे लोग उनके साथ खड़े नहीं होते, वरना ये नेता सीधे BJP में शामिल हो सकते थे।

‘करोड़ों रुपये में जनप्रतिनिधियों को खरीदा-बेचा जा रहा’

MNS प्रमुख ने ये भी कहा कि करोड़ों रुपये में जनप्रतिनिधियों को खरीदा-बेचा जा रहा है। आत्मसम्मान की मौत हो गई है, जनप्रतिनिधि बिक रहे हैं. उन्होंने प्रदेश की महायुति सरकार पर कृषि संकट, किसानों की खुदकुशी और बेरोजगारी जैसे अहम मसलों पर से आम लोगों का ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया।

उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत के बाद सियासत तेज

शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों ने बगावत कर दी है और कहा जा रहा है कि वो शिंदे गुट में जाने वाले हैं. इन 6 सांसदों ने कथित तौर पर स्पीकर को प्रस्ताव देकर शिंदे गुट में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुई बैठकों में ये छह सांसद शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है. इन सांसदों के बैठक में शामिल नहीं होने के बाद से ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. आरोप और प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने पार्टी में मतभेदों पर क्या कहा?

उधर, मुंबई में उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार (19 जून) को शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों पर अपनी बात रखी थी. इस दौरान उन्होंने उन धारणाओं को खारिज कर दिया कि वे सत्ता से चिपके रहने के लिए बेताब हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं सियासत में बलपूर्वक पद पर बने रहने के लिए नहीं आया था. जब तक मेरे सामने खड़े लाखों शिवसैनिक चाहते हैं कि मैं नेतृत्व करूं, मैं लड़ता रहूंगा लेकिन जिस वक्त बालासाहेब की शिवसेना के सच्चे कार्यकर्ता, मुझसे कहेंगे कि अब जाने का समय आ गया है, मैं बिना किसी हिचकिचाहट के पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा।

  • Related Posts

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक