जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार शाम से जम्मू संभाग के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी इसका असर देखने को मिला है। खराब मौसम के कारण कटरा में श्री माता वैष्णो देवी जी की हेलीकॉप्टर सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब होने का अनुमान जताया था, जो सही साबित हुआ। जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में लगातार बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 

जम्मू शहर में 88 MM बारिश रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम से हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर जम्मू शहर में देखने को मिला। यहां करीब 88 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और यात्रियों को सावधानी से सफर करने की सलाह दी गई है।

कटरा में मौसम खराब, वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित

माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी खराब मौसम का सामना करना पड़ रहा है. त्रिकूट पर्वत श्रृंखला और कटरा क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है. मौसम बिगड़ने के बाद सुरक्षा के लिहाज से श्री माता वैष्णो देवी जी की हेलीकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, अगले दो दिन अलर्ट
मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है. साथ ही हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है।
  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश